1965 जंग का Hero दिखेगा Ludhiana के भारत नगर चौक पर, विरोध के बाद फिर लौटा

punjabkesari.in Tuesday, Apr 07, 2026 - 10:09 AM (IST)

लुधियाना (हितेश): शहर के भारत नगर चौक पर एक बार फिर देशभक्ति और शौर्य की पहचान लौट आई है। 1965 भारत-पाक युद्ध के हीरो Major Bhupinder Singh की प्रतिमा और पाकिस्तान से जीत के बाद लाया गया ऐतिहासिक टैंक दोबारा अपने पुराने स्थान पर स्थापित कर दिए गए हैं।

ट्रैफिक सिग्नल लगाने के चलते प्रतिमा को किया था Shift
यह वही टैंक है जिसे भारतीय सेना 1965 की जंग में जीत हासिल करने के बाद पाकिस्तान से लेकर आई थी और लंबे समय तक भारत नगर चौक पर मेजर की प्रतिमा के साथ लगाया गया था। बता दें कि पहले ट्रैफिक सिग्नल लगाने के चलते प्रतिमा और टैंक को Government College for Girls के बाहर शिफ्ट किया गया था। इसके बाद जब एलिवेटेड रोड प्रोजेक्ट शुरू हुआ, तो इन्हें रोज गार्डन के पास अस्थायी तौर पर स्थापित किया गया।

NGO के सदस्यों का किया गया था विरोध
अब एलिवेटेड रोड का काम पूरा होने के बाद भारत नगर चौक के सौंदर्यीकरण की जिम्मेदारी Hero Cycles को दी गई थी। इस दौरान चौक पर कंपनी का बड़ा लोगो और साइकिल मॉडल लगाए जाने का स्थानीय NGO सदस्यों द्वारा विरोध किया गया, जिसके बाद उसे हटा दिया गया। विरोध के बाद प्रशासन ने ऐतिहासिक महत्व को प्राथमिकता देते हुए मेजर भूपिंदर सिंह की प्रतिमा और युद्ध में हासिल टैंक को फिर से भारत नगर चौक पर स्थापित कर दिया है। अब एक बार फिर यह स्थल शहरवासियों को 1965 की जंग में भारतीय सेना के पराक्रम और बलिदान की याद दिलाएगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News