पुलिस का नशा तस्करों पर बड़ा एक्शन, हेरोइन सहित 2 काबू

punjabkesari.in Wednesday, Mar 18, 2026 - 01:44 PM (IST)

लुधियाना (राज): नशा तस्करों के खिलाफ छेड़ी गई मुहिम के तहत थाना डाबा की पुलिस को उस समय बड़ी सफलता हाथ लगी, जब पुलिस ने दो नशा तस्करों को हेरोइन के साथ दबोच लिया। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने कुल 65 ग्राम हेरोइन बरामद की है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान युवराज झा और दिव्यांशु गुप्ता के रूप में हुई है।

मामले की जानकारी देते हुए थाना डाबा के मुखी एस.आई. प्रमोद राज ने बताया कि पुलिस पार्टी लोहारा रोड स्थित इंडियन स्कूल के पास गश्त पर तैनात थी। इसी दौरान मुखबिर खास ने सूचना दी कि उक्त दोनों आरोपी नशा तस्करी के धंधे में संलिप्त हैं और इस समय इलाके में ग्राहकों की तलाश में घूम रहे हैं।सूचना के आधार पर पुलिस ने तुरंत नाकाबंदी की और दोनों संदिग्धों को रोककर उनकी तलाशी ली। शुरुआती तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से 30 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। इसके बाद जब पुलिस ने उनसे कड़ाई से पूछताछ की, तो उनकी निशानदेही पर उनके घर से 35 ग्राम और हेरोइन बरामद की गई। इस तरह पुलिस ने कुल 65 ग्राम हेरोइन जब्त करने में कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना डाबा में एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों को माननीय अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया जाएगा। रिमांड के दौरान आरोपियों से गहराई से पूछताछ की जाएगी कि वे यह नशा कहां से लाते थे और आगे किन-किन लोगों को सप्लाई किया जाना था।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News