शादी से वापिस लौट रहे 2 युवकों की हादसे में दर्दनाक मौत

punjabkesari.in Saturday, Nov 23, 2019 - 03:33 PM (IST)

बटाला (बेरी): विगत रात्रि अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत हो गई। इस संबंध में जानकारी देते हुए एस.एच.ओ कादियां परमिन्द्र सिंह ने बताया कि सुनील उर्फ सागर पुत्र प्रेम सिंह निवासी गांव बसरावां एवं वरियाम सिंह पुत्र जसपाल सिंह निवासी तरखानांवाली अपने मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपनी भुआ की बेटी की शादी से वापिस लौट रहे थे तो गांव भागीनंगल के निकट अज्ञात वाहन ने उक्त दोनों को टक्कर मार दी जिसके फलस्वरूप उक्त दोनों गंभीर घायल हो गए, जिन्हें पहले बटाला के सिविल अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती करवाया गया। 

एस.एच.ओ ने बताया कि यहां उपचार दौरान सागर ने दम तोड़ दिया जबकि वरियाम सिंह की हालत गंभीर होने के चलते डाक्टरों ने उसे अस्पताल से अमृतसर के लिए रैफर कर दिया जहां पर वरियाम सिंह की भी उपचार दौरान मौत हो गई। एस.एच.ओ ने आगे बताया कि उक्त दोनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेने के बाद इस संदर्भ में थाना कादियां में बनती धाराओं तले अज्ञात वाहन के विरुद्ध मामला दर्ज कर दिया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Mohit

Recommended News

Related News