दर्दनाक हादसों में BSP नेता सहित 2 की मौत

punjabkesari.in Tuesday, May 16, 2023 - 10:03 AM (IST)

लुधियाना: वाहनों की तेज रफ्तार ने एक बसपा नेता सहित 2 लोगों जिंदगियों को निगल लिया। थाना साहनेवाल की पुलिस ने दोनों मामलों में अज्ञात वाहन चालकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

पहले मामले में मिली जानकारी के अनुसार बसपा के सक्रिय युवा नेता सुखराम सिंह सोनू साहनेवाल की सड़क हादसे में हुई मौत के चलते पुलिस ने केस दर्ज किया है। मृतक सोनू साहनेवाल अपने साथी करमजीत सिंह के साथ गुरुद्वारा अमृतसर साहिब के नजदीक स्थित पैट्रोल पंप से अपनी एक्टिवा में पैट्रोल डलवाने के बाद जब बाहर निकले तो एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनको अपनी चपेट में ले लिया। जिससे सोनू साहनेवाल की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसका साथी करमजीत सिंह गम्भीर रूप में जख्मी हो गया। जिसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

दूसरे मामले में साहनेवाल की न्यू माडल कालोनी के रहने वाले राज कुमार पुत्र रात दियाल ने पुलिस को बताया कि वह ट्रांसपोर्टेशन का कार्य करता है। 15 मई की सुबह करीब 8 बजे राकेश कुमार नाम के व्यक्ति ने फोन कर बताया कि राज कुमार के चाचे के लड़के अर्जुन कुमार को चाबी लेने के लिए भेजा था जो चाबी पकड़वाने के बाद अपने कमरे में नहीं पहुंचा। जबकि उसकी तलाश की गई तो गांव साहनी के नजदीक लोग इकट्ठे देखकर वहां पहुंचे तो अर्जुन की मृतक देह पड़ी हुई थी। जिसे अज्ञात वाहन चालक ने टक्कर मार दी थी। जिस कारण उसकी मौके पर मौत हो गई। थाना साहनेवाल की पुलिस ने दोनों मामलों में केस दर्ज कर कारवाई शुरू कर दी है।

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News