2 बच्चों के सिर से उठा पिता का साया, दुबई से आए शख्स को यूं खींच ले गई मौ\त

punjabkesari.in Friday, Aug 09, 2024 - 05:47 PM (IST)

मोगा (आजाद) : मोगा-फिरोजपुर जी.टी. रोड पर गांव दुन्नेके के पास लावारिस पशु की चपेट में आने से घायल चूहड़चक्क निवासी रविन्द्र कुमार (38) की मृत्यु हो गई। जबकि उसका रिश्तेदार रिंकू शर्मा निवासी यमुनानगर हरियाणा घायल हो गया। जिसे उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। इस संबंध में जानकारी देते हुए थााना सिटी मोगा के सहायक थानेदार अजीत सिंह रंधावा ने बताया कि रविन्द्र कुमार अपने सांडू रिंकू शर्मा के साथ गांव घल्लकलां से मोटरसाइकिल पर वापस गांव चूहड़चक्क जा रहे थे, जब वह गांव दुन्नेके के नजदीक पहुंचे, तो अचानक लावारिस पशु की चपेट में आने से दोनों मोटरसाइकिल से गिर गए, जिन्हें मोगा के एक प्राइवेट अस्पताल में दाखिल करवाया गया, वहां रविन्द्र कुमार ने दम तोड़ दिया। 

जानकारी के अनुसार रविन्द्र कुमार करीब अढ़ाई माह पहले दुबई से आया था और उसके दो बच्चे हैं। जांच अधिकारी सहायक थानेदार अजीत सिंह रंधावा ने कहा कि वह इस संबंध में हरिन्द्र कुमार निवासी गोलेवाला फरीदकोट के बयानों पर अ.ध. 194 के तहत कार्रवाई करने के बाद आज शव को सिविल अस्पताल मोगा से पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Related News