घर से 2 नाबालिग लड़कियां लापता, परिवार वालों ने लगाए ये गंभीर आरोप

punjabkesari.in Friday, Jul 05, 2024 - 12:52 PM (IST)

लुधियाना : जगराओं में 2 नाबालिग लड़कियों के लापता होने की सूचना मिली है। पुलिस को दी शिकायत में माता-पिता ने बताया कि वह काम पर गए हुए थे। और उनकी दोनों नाबालिग बेटियां घर पर अकेली थी। पीड़ित महिला रिंकू देवी निवासी अकालगढ़ ने  पुलिस को बताया कि उसकी दूसरी शादी हुई है और वह अपने पति के साथ किराए के मकान में रहती है। उसकी दोनों बेटियां पहली शादी से है, जिनकी उम्र 15-17 साल है। 

महिला ने  बताया कि एक सप्ताह पहले जब वह उसका पति काम पर गए हुए थे। शाम को करीब 4.30 बजे वह घर वापस आए तो उनकी दोनों बेटियां गायब थी। उसने तुरन्त अपने पति को फोन लगाया, जिसके उन्होंने सभी रिश्तेदारों के यहां पर पूछा, जिनके बारे में कुछ पता नहीं चला। इसके उन्हें शक हुआ कि कोई अज्ञात व्यक्ति उनकी बेटियों को ले गया है। उन्होंने तुरन्त पुलिस को इसकी शिकायत दी । पुलिस ने शिकायत मिलने पर तुरन्त तलाश शुरू कर दी है। दोनों लड़कियों के मोबाइन नंबर ट्रेस करने शुरू कर दिए हैं। थाना सुधार के एएसआई जोरावर सिंह ने बताया कि  महिला के बयानों के आधार पर अज्ञात व्यक्ति पर मामला दर्ज कर लड़कियों की तलाश  शुरू कर दी है। 

 अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News