भारत-पाक बाॅर्डर पर 5 करोड़ की हैरोइन सहित 2 तस्कर गिरफ्तार

punjabkesari.in Monday, Feb 03, 2020 - 03:03 PM (IST)

फिरोजपुर (कुमार,मनदीप): फिरोजपुर भारत-पाक बाॅर्डर पर बीएसएफ ने एक किलो हैरोइन सहित 2 भारतीय तस्करों को काबू किया है, जबकि उनका तीसरा साथी फरार हो गया। पकड़ी गई हैरोइन की अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 5 करोड़ रुपए बताई जाती है। 

बीएसएफ की 136 बटालियन के असीस्टैंट कमांडैंट कस्सोके के शेर सिंह ने थाना सदर फिरोजपुर की पुलिस को लिखती जानकारी देते हुए बताया कि बीएसएफ ने गत साय बीओपी न्यू मुहम्मदी वाला दाखली निहाला किलचा के एरिया में से पाकिस्तानी तस्करों की ओर से भेजी गई 1 किलो हैरोइन सहित भारतीय कथित तस्कर सुखचैन सिंह पुत्र राम सिंह निवासी गांव झुगे लाल सिंह और सुरिन्द्र सिंह उर्फ राधे पुत्र पंजाब सिंह निवासी गांव कमाले वाला फिरोजपुर को गिरफ्तार किया है। जबकि उनका तीसरा साथी चनन सिंह उर्फ चन्ना पुत्र बख्शीश सिंह निवासी कमालेवाला भागने में कामयाब हो गया है। 

थाना सदर फिरोजपुर के एसएचओ इंस्पैक्टर बीरबल सिंह ने बताया कि पुलिस ने नामजद तस्करों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज करते फरार हुए तस्कर की तलाश शुरु कर दी है और पुलिस चन्न सिंह की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी भी कर रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Mohit

Recommended News

Related News