Video: फतेहगढ़ के खोजेमजरा गांव में 24 फीट गहरे गड्ढे में गिरे 3 सगे भाई, मौत

punjabkesari.in Monday, Jul 22, 2019 - 11:22 AM (IST)

फतेहगढ़ साहिब(जज्जी): फतेहगढ़ साहिब जिले में पड़ते गांव खोजेमाजरा में बीते दिन खोदे गए एक गड्ढे में परिवार के 3 बच्चों के गिर जाने से मौत हो गई। यह दर्दनाक हादसा देर शाम करीब 7.30 बजे घटा।
PunjabKesari
सिविल अस्पताल में जायजा लेने आए डी.एस.पी. रमिन्दर सिंह काहलों और थाना सरहिंद के प्रमुख इंस्पैक्टर रजनीश सूद ने बताया कि पुलिस को देर शाम करीब पौने 8 बजे घटना की जानकारी मिली जिस उपरांत बच्चों को सिविल अस्पताल लाया गया जहां डाक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।
PunjabKesari
मृतक बच्चों की पहचान लवप्रीत सिंह (9), जोबनप्रीत सिंह (10) और जशनप्रीत सिंह (12) पुत्र निर्मल सिंह निवासी गांव खोजेमाजरा के तौर पर हुई है जोकि सरकारी स्कूल में क्रमवार चौथी, पांचवीं और सातवीं कक्षा में पढ़ते थे। उन्होंने कहा कि उच्च अधिकारियों को घटना की जानकारी दे दी गई है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vatika

Recommended News

Related News