दिल्ली धड़े के 3 विधायक दीवाली के बाद होंगे हमारे साथ: खैहरा गुट

punjabkesari.in Monday, Nov 05, 2018 - 10:46 PM (IST)

चंडीगढ़(रमनजीत): आम आदमी पार्टी से निलंबन के बाद एक बार फिर सुखपाल सिंह खैहरा व उनके साथी विधायकों ने दिल्ली समर्थन वाले धड़े को ललकारा है। खैहरा धड़े के विधायकों का कहना है कि ‘आप’ को शुरू करने के वक्त सबसे अलग व लोकतांत्रिक कहने वाले ही अब तानाशाही की पराकाष्ठा पर हैं और अपने ही बनाए पार्टी संविधान को रद्दी की टोकरी में फैंककर उन्हें सस्पैंड करने जैसा असंवैधानिक फैसला लिया। 

खैहरा धड़े के विधायकों ने दावा किया है कि पार्टी की दिल्ली लीडरशिप जो चाहे कर ले, वे लोग खैहरा के साथ नहीं, बल्कि पंजाब के हितों के लिए खैहरा के समर्थन में हैं और कोई भी ताकत उन्हें पंजाब के हितों के लिए लडऩे से हटा नहीं पाएगी। विधायक जगदेव सिंह कमालू ने कहा कि दिल्ली का समर्थन करने से कुंठित होकर उस धड़े के 3 विधायक जल्द ही उनके साथ पंजाब के लिए खड़े होने आ रहे हैं। खैहरा की रिहायश पर पत्रकारों को संबोधित करते हुए ‘आप’ विधायकों सुखपाल सिंह खैहरा, कंवर संधू, जगदेव सिंह कमालू, पिरमल सिंह खालसा, मास्टर बलदेव सिंह व जै किशन रोड़ी ने कहा कि वे दिल्ली के ‘सूबेदारों’ द्वारा लिए गए असंवैधानिक फैसले के खिलाफ डटकर खड़े हैं। विधायकों ने कहा कि अरविंद केजरीवाल के तानाशाह होने का इससे बड़ा सबूत क्या हो सकता है। खैहरा ने कहा कि हर पार्टी के नेता को तानाशाह कहने वाले केजरीवाल से बड़ा तानाशाह और कौन होगा, जिसने पार्टी के झंडे पर ही अपनी तस्वीर लगा रखी है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vaneet

Recommended News

Related News