क्या होगा पंजाब का? स्कूली विद्यार्थी बनने लगे ''गैंगस्टर''! हैरान कर देगा मामला

punjabkesari.in Saturday, Feb 21, 2026 - 12:28 PM (IST)

फाजिल्का (सुनील नागपाल): पंजाब में बिगड़ती कानून-व्यवस्था के बीच विद्यार्थी भी गलत रास्ते पर चलने लगे हैं। कुछ दिन पहले एक लॉ कॉलेज के क्लासरूम में एक विद्यार्थी ने साथी छात्रा को गोली मारने के बाद खुदकुशी कर ली थी। एक विद्यार्थी के पास यह हथियार कैसे आया और वह इसे क्लासरूम में कैसे ले गया, यह अभी भी एक बड़ा सवाल है। वहीं अब ताजा मामला फाजिल्का जिले से सामने आया है, जहां पुलिस ने एक दुकानदार से 15 लाख रुपये की फिरौती मांगने के मामले में 4 स्कूली विद्यार्थियों को गिरफ्तार किया है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए फाजिल्का के एस.एस.पी. गुरमीत सिंह ने बताया कि 2 दिन पहले बहाववाला थाने के अधीन पड़ते गांव अमरपुरा के रहने वाले  राजिंदर कुमार पुत्र लालचंद ने शिकायत दर्ज करवाई थी। उसने बताया था कि अबोहर में उसकी मोबाइल की दुकान है। उसे एक कॉल आया और उससे 15 लाख रुपये की फिरौती मांगी गई। उसे यह भी धमकी दी गई कि अगर पैसे नहीं दिए तो वे उसके परिवार को नुकसान पहुंचाएंगे।

एस.एस.पी. ने बताया कि यह मामला 24 घंटे के अंदर सुलझा लिया गया और फिरौती मांगने वाले 4 नाबालिगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। ये सभी स्कूल विद्यार्थी हैं, इनमें से तीन एक ही स्कूल में पढ़ते थे। इनके पास से मोबाइल और सिम भी बरामद किया गया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News