एन.आई.टी. जालंधर में बनेगी 5जी लैब, प्रधानमंत्री मोदी ने किया उदघाटन

punjabkesari.in Saturday, Oct 28, 2023 - 06:20 PM (IST)

जालंधर  : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय मोबाइल कांग्रेस 2023 के डा. बी.आर. अबेदकर एन.आई.टी. जालंधर सहित देश के शीर्ष तकनीकी संस्थानों/विश्वविद्यालयों में 100 5जी उपयोग केस प्रयोगशालाओं का उद्घाटन किया है। अपने उद्घाटन भाषण में, प्रधानमंत्री मोदी ने भारत के भविष्य को आकार देने में मोबाइल प्रौद्योगिकी की महत्वपूर्ण भूमिका पर विशेष रूप से चल रही डिजिटल क्रांति के मद्देनजर प्रकाश डाला। 

उन्होंने ये प्रयोगशालाएं कृषि, स्वास्थ्य देखभाल, शिक्षा, रक्षा, स्मार्ट परिवहन और स्मार्ट शहरों सहित विभिन्न क्षेत्रों में प्रयास करके भारत को एक विकसित देश में बदलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। यह तीन दिवसीय कांग्रेस नेटवर्किंग, ज्ञान के आदान-प्रदान और सहयोग के लिए आयोजित हो रही है क्योंकि भारत वैश्विक मंच पर प्रौद्योगिकी नेता बनने की दिशा में अपना अगला कदम बढ़ा रहा है। डा. बी.आर. अंबेदकर एन.आई.टी. जालंधर ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2023 में भाग लिया। निदेशक प्रो. बी.के. कनौजिया, रजिस्ट्रार प्रो. अजय बंसल, डीन, संकाय सदस्य और पी.एच.डी. अनुसंधान विद्वान सहित 400 से अधिक प्रतिभागी शामिल हुए हैं। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News