6 युवकों ने रिश्तेदार के घर रह रही युवती से की घिनौनी हरकत, केस दर्ज
punjabkesari.in Wednesday, Feb 02, 2022 - 08:50 PM (IST)

लुधियाना (तरुण) : जालंधर की रहने वाली 22 वर्षीय एक लड़की के साथ लुधियाना के बस स्टैंड के निकट चलती गाड़ी में 6 युवकों ने गैंग रेप की वारदात को अंजाम दे डाला। हाल ही में पीड़ित लड़की लुधियाना में अपनी भुआ की लड़की के साथ रह रही थी। आरोपी लड़की को जबरदस्ती गाड़ी में बिठाकर हिसार की ओर रवाना हुए और वारदात को अंजाम देने के बाद लड़की को हिसार उतार कर फरार हो गए। पीड़ित लड़की को होश आया तो उसने हिम्मत जुटाई और आजाद नगर हिसार पुलिस को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद हिसार पुलिस ने 2 युवतियों सहित 8 आरोपियों के खिलाफ धारा 376 डी,506,354 व 120 बी. के तहत केस दर्ज किया है।
एफ.आई.आर. में दर्ज पीड़ित लड़की मनप्रीत (काल्पनिक नाम) ने बताया कि वह मूल रुप से जालंधर की रहने वाली है। वह अपनी भुआ की लड़की तरुणा के साथ लुधियाना घंटा घर इलाके में रहती है। तरुणा ने उसकी मुलाकात ममता से करवाई। 2 दिन पहले ममता 6 युवकों के साथ बस में लुधियाना पहुंची। जहां ममता ने उस पर साथ चलने के लिए दबाव बनाया। लुधियाना बस स्टैंड पहुंच कर 6 युवकों में से एक युवक राकेश ने उसकी मांग में जबरदस्ती सिंदूर भरा और उसे गाड़ी में बिठाकर सभी के साथ हिसार की ओर रवाना हो गया। रास्ते में सभी 6 युवकों ने बारी-बारी उसके साथ रेप किया। इस दौरान वह अपनी सुध-बुध खो बैठी। हिसार में सभी आरोपी उसे उतार कर फरार हो गए।
इस संबधी थाना डिवीजन नं. 5 प्रभारी नीरज चौधरी ने बताया कि हिसार पुलिस ने पीड़ित लड़की के बयान पर जीरो एफ.आई.आर. दर्ज की है। पुलिस टीम लड़की से मिलने हिसार रवाना हो चुकी है। वीरवार तक पुलिस लड़की को लेकर लुधियाना पहुंचेगी, जिसके बाद स्थिति स्पष्ट हो पाएगी कि लड़की के साथ दुष्कर्म व गैंग रेप कहां हुआ है। पुलिस केस को लेकर संजीदगी से काम कर रही है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here