OMG! 7 वर्षीय बच्चे ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, कुछ ही मिनटों में पहचाने इतने देशों के झंडे और...

punjabkesari.in Monday, Sep 16, 2024 - 09:34 PM (IST)

लुधियाना (विक्की) : डी.ए.वी स्कूल बी.आर.एस नगर के 7 वर्षीय कक्षा दूसरी के प्रतिभाशाली छात्र सम्राट सिंगला ने एक उल्लेखनीय विश्व रिकॉर्ड स्थापित करके अपने स्कूल का नाम रौशन किया है। सम्राट ने अपनी असाधारण प्रतिभा और तेज स्मरणशक्ति के बल ‘प्रेस्टीजियस बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स’, ‘इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स’, और ‘इंटरनेशनल स्टार किड्स अवार्ड्स’ में स्थान बनाया, जहां उन्होंने 195 देशों के झंडों और उनकी राजधानियों को सिर्फ 2 मिनट 43 सेकंड में पहचानने की अद्भुत क्षमता का प्रदर्शन किया।

अपने विश्व रिकॉर्ड के अलावा, सम्राट ने सामान्य ज्ञान के कई अन्य क्षेत्रों में भी महारत हासिल की है। वह 100 से अधिक विश्व प्रसिद्ध स्मारकों, कारों के लोगो, महाद्वीपों, महासागरों के नाम आसानी से बता सकते हैं। राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर के सामान्य ज्ञान पर आधारित प्रश्नों का तेजी और सटीकता के साथ उत्तर दे सकते हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News