मासूम बच्ची को बहला-फुसलाकर कमरे में ले गया आरोपी, अश्लील फिल्म दिखाने के बाद की गंदी हरकतें

punjabkesari.in Saturday, Sep 12, 2026 - 09:03 AM (IST)

लुधियाना (राज): मासूम बच्चियों की अस्मत और सुरक्षा पर वार करने वाली एक और रूह कंपा देने वाली घटना सामने आई है। एक हवस के भूखे दरिंदे ने पड़ोस में रहने वाली 10 साल की मासूम बच्ची को पहले अश्लील फिल्म दिखाई और फिर उसे अपने कमरे में ले जाकर उसके साथ गंदी हरकतें व छेड़छाड़ की।

गनीमत रही कि समय रहते बच्ची के पिता घर पहुंच गए और तलाश करते हुए आरोपी के कमरे में जा पहुंचे, जहां आरोपी को रंगे हाथों पकड़ लिया गया। पीड़ित पिता की शिकायत पर थाना पुलिस ने आरोपी पंकज  के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत गंभीर कानूनी धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दिए आधिकारिक बयानों में पीड़िता के पिता ने बताया कि 11 सितंबर को सुबह करीब 11 बजे जब वह अपने काम से घर वापस लौटे, तो उनकी 10 वर्षीय बड़ी बेटी घर में मौजूद नहीं थी। काफी देर तक आवाज लगाने और आसपास देखने के बाद भी जब बच्ची नहीं मिली, तो पिता को किसी अनहोनी का अंदेशा हुआ और उन्होंने आसपास के कमरों व इलाके में उसकी तलाश शुरू कर दी। तलाश करते हुए पिता जब पास ही स्थित आरोपी के कमरे की तरफ पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि उनकी 10 साल की बेटी आरोपी के कमरे में मौजूद थी। कमरे के अंदर का खौफनाक दृश्य देखकर पिता के पैरों तले जमीन खिसक गई।

आरोपी उस समय मासूम बच्ची के साथ बेहद अश्लील व घिनौनी हरकतें कर रहा था। पिता को अचानक सामने देखते ही आरोपी के हाथ-पांव फूल गए। पिता ने तुरंत अपनी बेटी को आरोपी के चंगुल से छुड़ाया। डरी-सहमी मासूम बच्ची ने रोते-बिलखते अपने पिता को पूरी आपबीती बताई। बच्ची ने बताया कि आरोपी उसे बहला-फुसलाकर अपने पास लाया था। आरोपी ने पहले उसे अपने मोबाइल फोन पर गंदी और अश्लील फिल्म दिखाई और उसके बाद कमरे के अंदर खींचकर उसके साथ जबरन अश्लील व गंदी हरकतें करने लगा। मासूम के साथ हुई इस हैवानियत की जानकारी मिलते ही परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। पिता ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News