पड़ोसी का शर्मनाक कारनामा : 85 वर्षीय बुजुर्ग महिला के घर की हवा-रोशनी बंद, खिड़कियां की सील, जाने पूरा मामला

punjabkesari.in Saturday, Mar 28, 2026 - 12:23 PM (IST)

जालंधर: शहर के शहीद उधम सिंह नगर इलाके में अवैध निर्माण का एक गंभीर मामला सामने आया है, जिसमें एक 85 वर्षीय बुजुर्ग महिला को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मामले को लेकर नगर निगम ने संज्ञान लेते हुए संबंधित निर्माण को स्टैंडर्ड डिज़ाइन के खिलाफ बताते हुए नोटिस जारी किया है और तत्काल काम रोकने के आदेश दिए हैं।

जानकारी के अनुसार, इलाके में एक पड़ोसी ने नियमों की अनदेखी करते हुए अपनी सुविधा के मुताबिक अवैध निर्माण करवा लिया। इस निर्माण के कारण बुजुर्ग महिला के घर की हवा, रोशनी और खिड़कियां पूरी तरह बंद हो गईं। महिला द्वारा बार-बार मना करने और अनुरोध के बावजूद निर्माण कार्य जारी रखा गया। निर्माण पूरा होने के बाद पड़ोसी का रवैया और भी सख्त हो गया।

पीड़ित बुजुर्ग महिला ने जब मजबूर होकर नगर निगम में शिकायत दर्ज करवाई, तो अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया। जांच के दौरान निर्माण को स्टैंडर्ड डिज़ाइन से छेड़छाड़ पाया गया। इसके बाद निगम ने नोटिस जारी करते हुए निर्माण कार्य तुरंत रोकने और तीन दिन के भीतर जवाब देने के निर्देश दिए हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Related News