जालंधर में कोरोना कारण 8वीं मौत, RPF जवान ने लुधियाना के CMC में तोड़ा दम

punjabkesari.in Thursday, May 28, 2020 - 04:17 PM (IST)

जालंधर/लुधियाना (सहगल, रत्ता): कोरोना वायरस के कारण आज जालंधर में 8वीं मौत हो गई। जानकारी के अनुसार लुधियाना के सी.एम.सी. अस्पताल में दाख़िल आर.पी.एफ. जवान ने आज दम तोड़ दिया, जिसकी पुष्टि सी.एम.ओ. राजेश बग्गा ने की है।

बताया जा रहा है कि उक्त जवान जालंधर के करोल बाग का रहने वाला था और वह 20 मई से अस्पताल में उपचाराधीन था। मृतक करीब 49 साल का था। उन्होंने बताया कि निमोनिया की शिकायत होने के कारण उसे लुधियाना के सी.एम.सी. में दाख़िल करवाया गया था। पहले उक्त व्यक्ति सिविल अस्पताल में दाख़िल था और सेहत ज़्यादा ख़राब होने के कारण उसे लुधियाना में दाख़िल करवाया गया था। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vatika

Recommended News

Related News