पुलिस की कार्रवाई, महिला सहित 9 लोगों को गिरफ्तार कर बरामद की हेरोइन

punjabkesari.in Wednesday, Apr 29, 2026 - 01:41 PM (IST)

गुरदासपुर (विनोद): जिला पुलिस गुरदासपुर ने एक महिला सहित 9 आरोपियों को काबू कर उनसे 291 ग्राम 30 मि.ग्राम हेरोइन बरामद करने में सफलता प्राप्त की। इस संबंधी एस.एस.पी. आदित्य ने बताया कि जिला पुलिस गुरदासपुर में नशों के खिलाफ शुरू किए अभियान के अधीन दीनानगर पुलिस ने गांव झखड़ पिंडी से स्कूटरी पर सवार दम्पति को शक के आधार पर रोक कर पूछताछ की तो आरोपियों ने अपनी पहचान योध राज पुत्र जनक राज तथा वंदना पत्नी योध राज निवासी इन्द्रा कालोनी दीनानगर बताई। वंदना के हाथ में पकड़े प्लास्टिक लिफाफे की जब जांच की तो उसके में से 253 ग्राम हेरोईन बरामद हुई। इसके बाद दोनो पति-पत्नी को गिरफ्तार किया गया।

इसी तरह घुम्मन कलां पुलिस स्टेशन में ए.एस.आई. गुरदीप सिंह ने गांव विरक के पास से आरोपी अरूणप्रीत सिंह पुत्र जगजीत सिंह निवासी गांव धीधोवाल को काबू कर आरोपी से 5 ग्राम हेरोइन बरामद कर गिरफ्तार किया। एस.एस.पी. आदित्य के अनुसार दोरांगला पुलिस स्टेशन में तैनात सब-इन्सपेक्टर अवतार सिंह ने टोटा मोड़ से आरोपी मरकस उर्फ गगन पुत्र जौन निवासी गांव अवांखा को काबू कर उससे 6 ग्राम हेरोइन बरामद की। जबकि कलानौर पुलिस स्टेशन में तैनात ए.एस.आई. विक्टर मसीह ने कब्रिस्तान गांव कोट मीया खान साहिब से आरोपी हरूण मसीह पुत्र इमानूअल मसीह तथा करण सिंह पुत्र सुख्खा सिंह निवासी आई.टी.आई.कालोनी कलानौर को काबू कर आरोपियों से 5 ग्राम 40 मि.ग्राम हेरोइन बरामद की।

इसी तरह कलानौर पुलिस स्टेशन में तैनात ए.एस.आई.नरेश कुमार ने टी-मोड़ गांव कोट मीया खान से आरोपी गुरवीर सिंह पुत्र गुरमीत सिंह तथा सुनील कुमार पुत्र शाम लाल निवासी कलानौर को शक के आधार पर काबू कर जब तालाशी ली तो गुरवीर सिंह से 8 ग्राम तथा सुनील कुमार से 7 ग्राम 90 मि.ग्राम हेरोइन बरामद हुई।

एस.एस.पी. आदित्य के अनुसार धारीवाल पुलिस स्टेशन में तैनात ए.एस.आई. सुखदेव सिंह बाईपास रनिया पुल के नीचे से आरोपी विलियम मसीह पुत्र मक्खन मसीह निवासी गांव तरीजा नगर को काबू कर उससे 6 ग्राम हेरोइन बरामद की। सभी आरोपियों को एनडीपीएस एक्ट अधीन गिरफ्तार किया गया।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News