AAP विधायक के करीबी ने पुलिस के साथ की बदसलूकी! 'नेता जी' ने मौके पर पहुंच सुलझाया मामला
punjabkesari.in Wednesday, Feb 04, 2026 - 11:28 PM (IST)
जालंधर।
शहर के व्यस्त वडाला चौक पर नाकाबंदी के दौरान पुलिस और एक युवक के बीच झड़प की सूचना मिली। बताया जा रहा है कि चैकिंग दौरान एक युवक आग बबूला हो गया और पुलिस के साथ बहस करने लगा। युवक ने महिला पुलिस कर्मियों के साथ भी दुर्व्यवहार किया, जिसके बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया। जानकारी अनुसार वडाला चौक पर नाकाबंदी के दौरान एक युवक को पुलिस ने रुकने को कहा, लेकिन युवक ने पुलिस की बात नहीं मानी और विवाद बढ़ गया।
सूत्रों के अनुसार, आरोपी युवक विधायक बलकार सिंह का करीबी बताया जा रहा है। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही विधायक बलकार सिंह भी मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रण में लाने का प्रयास किया। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से बातचीत कर मामले को शांत कराने की कोशिश की। पुलिस ने विधायक को बताया कि युवक ने पुलिस के साथ बदतमीजी की है और महिला पुलिस कर्मियों के साथ दुर्व्यवहार भी किया।


