जालंधर में PNB बैंक में लूट का मामला, पूर्व DSP के बेटे ने पूछताछ में किया खुलासा
punjabkesari.in Thursday, Apr 09, 2026 - 04:16 PM (IST)
जालंधर : कुक्की ढाब में पीएनबी में हुई लूट के मामले में गिरफ्तार किए पूर्व डी.एस.पी. के बेटे से पूछताछ की बड़ा खुलासा हुआ। सूत्रों की माने तो पुलिस की पूछताछ में पता लगा कि पूर्व डी.एस.पी. के बेटे पर नशा तस्करों का उधार चढ़ गया था। वह नशा उधर में लेता था लेकिन आमदन न होने के कारण वह उधार उतार नहीं पाया जबकि नशा तस्कर उससे लगातार अपने पैसे मांग रहे थे। इसी के चलते सिमरनजीत सिंह निवासी ग्रीन मॉडल टाऊन ने अपने पुराने नौकर दीपा को साथ मिला कर बैंक में लूट की साजिश रची। दोनों को पता था कि बैंक मेंकोई सिक्योरिटी गार्ड भी नहीं है। ऐसे में सिमरनजीत सिंह ने अपने पूर्व डी.एस.पी. पिता की सर्विस रिवॉल्वर कर सोमवार को दिन दिहाड़े वारदात को अंजाम दे दिया।

उधर इस मामले में फरार चल रहे दीपा की तलाश में पुलिस ने कई स्थानों पर छापेमारी की। दीप की गिरफ्तारी के साथ साथ उससे बाकी के 3 लाख रुपए बरामद करने है। पुलिस के उच्च अधिकारियों का कहना है कि लगातार दीपा की तलाश की जा रही है। वहीं तीन दिन के रिमांड पर लिए सिमरनजीत सिंह से पुलिस पूछताछ कर रही है।

बता दें कि सोमवार दोपहर नकाबपोश दो लुटेरों ने कुक्की ढाब में बैंक में घुस कर कैशियर को गन प्वाइंट पर लेकर करीब 6 लाख रुपए लूट लिए थे। वारदात की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की तो रास्ते में कपड़े बदलने और नकाब हटाने के बाद नकोदर रोड की तरफ जाते लुटेरे सी.सी.टी.वी. कैमरों में कैद हो गए थे। पुलिस ने मल्टीपल सोर्सेस और टेक्निकल सोर्सेस की मदद से सिमरनजीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया जो पूर्व डीएसपी का बेटा निकला। आरोपी ने पूछताछ में माना कि उसने यह वारदात अपने पुराने नौकर दीपा के साथ मिल कर की थी। पुलिस ने सिमरनजीत सिंह से लूटे हुए पैसों से तीन लाख रूपए और वारदात में इस्तेमाल की पिस्टल व तीन गोलियां बरामद की थी। आरोपी सिमरनजीत खिलाफ फ्रॉड और नशे का एक एक केस दर्ज था।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

