Ludhiana की महिला पर लंगूर ने किया हमला, गंगा घाट पर मच गई अफरा-तफरी

punjabkesari.in Wednesday, Apr 23, 2025 - 02:56 PM (IST)

लुधियाना (स्याल): जिले की एक महिला पर लंगूर द्वारा हमला करने का मामला सामने आया है। महिला की पहचान आरती कपूर निवासी नीम वाला लुधियाना के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, आरती कपूर परिवार के साथ हरिद्वार में स्नान करने के लिए गई। इसी बीच महिला के सिर पर लंगूर ने एकदम हमला कर गंभीर रुप से घायल कर दिया।

PunjabKesari

इसके चलते इलाज के दौरान महिला के सिर पर 12 टांके लगाए गए। आरती कपूर ने बताया कि वह परिवार के साथ हरिद्वार गई थी। गंगा में स्नान करने के उपरांत जब वहां स्थापित महिला कक्ष में कपड़े बदलने लगी तो एकदम लंगूर ने सिर पर मुंह से हमला करके गंभीर रूप से घायल कर दिया। शोर मचाने पर आसपास काफी लोग एकत्रित हो गए, लेकिन किसी ने मेडीकल करवाने के लिए हिम्मत नहीं की। उसके पति द्वारा गुहार लगाने पर स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, यहां डाक्टरों ने इलाज के बाद टांके लगाए हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News