Amritsar : BSF की गश्त के दौरान ₹2.22 लाख की जाली करंसी बरामद

punjabkesari.in Monday, Mar 30, 2026 - 10:23 AM (IST)

अमृतसर (नीरज): बी.एस.एफ. की 181 बटालियन की कंपनी को गश्त के दौरान 2.22 लाख रुपए की जाली करंसी मिली है, जिसके तहत पुलिस थाना रमदास में एफ.आई.आर. दर्ज करवाई गई है।

जानकारी के अनुसार 500 रुपए के कुल 445 नोट मिले हैं, जो बिल्कुल असली नोटों की तरह लगते हैं। हालांकि काफी लंबे समय के बाद जाली करंसी मिली है, क्योंकि आम तौर पर ड्रोन के जरिए हैरोइन व हथियारों की खेप ही भेजी जाती है। फिलहाल इस मामले में सुरक्षा एजैंसियां चौकस हो गई हैं और जांच शुरू कर दी गई है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Related News