कहर ओ रब्बा: बड़े हादसे ने उजाड़ा परिवार, पति-पत्नी और बेटी की दर्दनाक मौ''त
punjabkesari.in Monday, Apr 27, 2026 - 01:06 PM (IST)
अमृतसर (रमन): मेहता रोड पर हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत हो गई। यह हादसा गांव घनश्यामपुर और तनेल के बीच उस समय हुआ, जब एक तेज रफ्तार कार ने एक्टिवा पर जा रहे परिवार को टक्कर मार दी।
जानकारी के अनुसार कस्बा घुमाण के नजदीकी गांव बलड़वाल निवासी रेशम सिंह अपनी पत्नी सीमा और बेटी कवलदीप कौर के साथ एक्टिवा पर गांव भट्टी में अपने रिश्तेदारों के पास जा रहे थे। जैसे ही वे मेहता रोड पर पहुंचे तो एक काले रंग की तेज रफ्तार कार ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि रेशम सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी और बेटी गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए गुरु नानक देव अस्पताल अमृतसर में रैफर कर दिया गया।
अमृतसर के अस्पताल में इलाज के दौरान सीमा और कवलदीप कौर ने भी दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर घटनास्थल पर लगे सी.सी.टी.वी. कैमरों को खंगालना शुरू कर दिया है ताकि कार चालक की पहचान हो सके।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

