Black Scorpio में आए युवक महिला के साथ कर गए कांड, फैली दहशत
punjabkesari.in Wednesday, Sep 06, 2023 - 01:02 PM (IST)

गुरदासपुर (रोहित गुप्ता) : शहर और आसपास के इलाकों में लूट की घटनाओं में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। लुटेरों के हौंसले इतने बुलंद हो गए हैं कि वे दिन दिहाड़े वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। इन दिनों श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर शहर में पुलिस की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाने का दावा किया जा रहा है। इसके बावजूद घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। मंगलवार को शहर में डीजीपी गौरव यादव के आगमन के चलते सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए थे, लेकिन इसके बावजूद कार सवार लुटेरों ने हैरान कर देने वाली वारदात को अंजाम दिया।
जानकारी के अनुसार स्कॉर्पियों कार में सवार होकर कुछ लोग धार्मिक संस्था के लिए चंदा इकट्ठा करने आए थे और महिला को सूंघा कर उसकी कानों की बालियों छीन कर फरार हो गए। आरोपियों की गाड़ी की तस्वीर पास के एक घर के कैमरे में भी कैद हो गई है। मामले की जानकारी नगर पुलिस को दे दी गई है। पीड़िता निर्मलजीत कौर और उसके पति गुरप्रीत उर्फ गोपी निवासी दुर्गा कॉलोनी बहरामपुर रोड ने बताया कि दोपहर करीब 1 बजे निर्मलजीत घर पर मौजूद थी। इसी बीच एक धार्मिक संस्था के लिए चंदा इकट्ठा करने के बहाने 3 लोग उनके घर आए। उन्होंने बताया कि इससे पहले लुटेरे आसपास के घरों से भी सामान बटोर चुके हैं। उसकी पत्नी घर पर अकेली थी।
उक्त लुटेरे काली स्कॉर्पियों कार में आए थे, इनमें से एक कार में बैठा था, दूसरा पीछे देख रहा था और तीसरा महिला के पास आया और चंदा लेने के बहाने उसके कानों से बालियां उतार लीं। बाद में निर्मलजीत की बेटी ने आकर बेहोश मां को संभाला, लेकिन तब तक लुटेरे फरार हो चुके थे। वहीं कॉलोनी निवासी ने कहा कि ऐसी घटनाएं बेहद दुर्भाग्यपूर्ण हैं और लोगों के बीच दहशत का माहौल पैदा करती हैं। उन्होंने पुलिस प्रशासन से लुटेरों को गिरफ्तार करने और कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here