AAP पंजाब में CM चेहरे के साथ ही लड़ेगी 2022 का चुनाव: जरनैल सिंह

punjabkesari.in Wednesday, Jun 24, 2020 - 08:49 AM (IST)

चंडीगढ़(रमनजीत): आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब की कोर कमेटी के सदस्यों और विधायकों के साथ इंचार्ज जरनैल सिंह ने वर्ष 2022 के चुनावों को लेकर विचार-विमर्श के उपरांत रणनीति बनाई। एडवोकेट कर्मवीर सिंह घुम्मन अपने साथियों समेत जरनैल सिंह के नेतृत्व में पार्टी में शामिल हुए। 

प्रैस कांफ्रैंस में जरनैल सिंह ने कहा कि जबसे दिल्ली में सरकार बनी है, पंजाब के लोगों में उत्साह देखने को मिला है। पार्टी में शामिल होने के लिए पंजाब हितैषी लोगों की लंबी लिस्ट बन गई है। जरनैल ने कहा कि वर्ष 2022 में पार्टी सी.एम. चेहरे के साथ ही चुनाव लड़ेगी और यह कौन होगा सही समय पर बता दिया जाएगा। 

नेता प्रतिपक्ष हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि 24 जून को सर्वदलीय बैठक में पंजाब प्रधान व सांसद भगवंत मान भी हिस्सा लेंगे और देश विरोधी पास किए अध्यादेशों का सख्त विरोध किया जाएगा। चीमा ने कहा कि 24 जून को बठिंडा में कैप्टन सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन उपरांत वित्त मंत्री मनप्रीत बादल की कोठी का घेराव किया जाएगा। चीमा ने कहा कि एक स्पैशल सैल स्थापित किया जा रहा है, जो विदेशों में फंसे पंजाबियों को वापस लाने के लिए सुविधा प्रदान करेगा। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vatika

Related News