गुरदासपुर: AC फटने से घर में मचा हड़कंप, लाखों का सामान जलकर राख

punjabkesari.in Wednesday, May 20, 2026 - 07:20 PM (IST)

गुरदासपुर (हरजिंदर सिंह गोराया): जिले में एक AC फटने की घटना सामने आई है। आज देर शाम गुरदासपुर जिले के ऐतिहासिक शहर कलानौर में एक परिवार ने जब अपना AC चालू किया तो कुछ देर बाद AC का बलोर फट गया। इस दौरान परिवार के कुछ सदस्य घर पर ही मौजूद थे। AC दूसरी मंजिल पर चल रहा था।

परिवार के सदस्य हरमनप्रीत सिंह ने बताया कि जैसे ही उन्होंने कमरे में देखा तो महंगा सामान जलकर राख हो गया और बिल्डिंग को भी नुकसान पहुंचा है। जिससे परिवार को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। परिवार के सदस्यों ने बताया कि कुछ समय पहले ही उन्होंने नई बिल्डिंग तैयार की थी, जिसमें AC का बलोर फटने से उन्हें बड़ा नुकसान हुआ है। सुनिए परिवार की जुबानी यह घटना कैसे हुई। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News