जापान से लौटी इकलौते बेटे की लाश देख बिलख उठा परिवार,  तस्वीरों में देखें पूरा मंजर

punjabkesari.in Friday, Apr 08, 2022 - 01:30 PM (IST)

टांडा उड़मुड़ (वरिंदर पंडित): पिछले महीने जापान के शहर उसाका में अचानक मौत का शिकार हुए बिजली घर टांडा निवासी नौजवान का आज दारापुर शमशानघाट में सैंकड़ो नम आंखों की मौजूदगी में अंतिम संस्कार किया गया।

PunjabKesari

उच्च शिक्षा के लिए जापान गए हरविन्दर सिंह उर्फ पुनीत भाटिया पुत्र सुरिन्दर भाटिया का शव गत  रात जापान से वापस लाया गया। जिस बेटे को लेकर माता पिता और उसकी 2 बहनों ने कई सपने सजाए थे, उसकी लाश देख समझो उनकी दुनिया ही उजड़ गई हो। परिवार के साथ-साथ श्मशान घाट में मौजूद हर शख्स सदमे में था। परिवार रिश्तेदारों के साथ-साथ दूसरे सैंकड़ों लोगों ने नम आंखों से हरविन्दर का अंतिम संस्कार किया । 

PunjabKesari

उल्लेखनीय है कि हरविन्दर सिंह उर्फ पुनीत भाटिया पुत्र सुरिन्दर सिंह भाटिया 4 साल पहले उच्च शिक्षा के लिए जापान गया था। नौजवान की मौत की ख़बर के साथ शहर में शोक की लहर है। मृतक के पिता सुरिन्दर भाटिया ने भरे मन से बताया था कि हरविन्दर एम.एस. सी. मैथ करने के बाद करीब 4साल पहले उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए जापान चला गया। हरविन्दर आजकल जापान के उसाका शहर में रहता था। उसे वर्क पर्मिट मिल गया था और वह पार्ट टाईम काम करता था। उनको हरविन्दर के दोस्तों से फ़ोन के ज़रिए यह जानकारी मिली थी कि अचानक ब्रेन हैमरेज होने के कारण हरविन्दर सिंह की मौत हो गई। हरविन्दर उनका इकलौता लड़का था और कुछ दिन बाद ही वह वापस भारत छुट्टी काटने आ रहा था। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Recommended News

Related News