नगर कीर्तन दौरान हुआ हादसा, एक की मौत व 11 घायल
punjabkesari.in Monday, Nov 15, 2021 - 12:52 PM (IST)

सुल्तानपुर लोधी (धीर): गुरुपर्व मौके पैदल नगर कीर्तन के साथ संगत का भरा ‘छोटा हाथी’ वापसी समय सुल्तानपुर लोधी-तलवंडी चौधरियां रोड पर बेकाबू होकर खंभे से टकरा कर पलटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और टैम्पो में सवार 11 अन्य बच्चे, महिलाएं, बुजुर्ग गंभीर रूप में घायल हो गए। घायलों को तुरंत 108 एंबुलेंस द्वारा सिविल अस्पताल लाया गया, जिनमें से 3 की हालत गंभीर होने पर कपूरथला के लिए रैफर कर दिया गया और बाकी कुछ को मैडिकल फस्ट एड दे कर वापस भेज दिया। एक महिला और एक बुर्जुर्ग सिविल अस्पताल उपचाराधीन है।
यह भी पढ़ेंः बड़ी वारदातः खेतों की ओर जा रहे किसान पर अज्ञात व्यक्तियों ने बरसाई गोलियां
हादसे की खबर मिलते ही एस.एच.ओ. हरजीत सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने तुरंत घायलों को सिविल अस्पताल पहुंचाने का प्रबंध किया। एस.एच.ओ. ने बताया कि अमृतसर चुंगी के नजदीक रहने वाली संगतों का जत्था एक छोटे हाथी द्वारा गुरुद्वारा श्री बेर साहिब में माथा टेक कर वापस बरास्ता फत्तूढींगा-कपूरथला को आ रहा था तो सुल्तानपुर लोधी-तलवंडी रोड पर अकाल अकैडमी स्कूल के सामने किसी को बचाने के लिए ओवरटेक करते हुए टैम्पो बेकाबू हो गया और बिजली के खंभे से जा टकराया। उसके बाद टैम्पो पलट गया।
घटना की सबसे पहले खबर घायलों में से एक व्यक्ति ने एस.जी.पी.सी. जथे. जरनैल सिंह डोगरांवाल को बताई, जो तुरंत अपने साथ जत्थेदार गुरदयाल सिंह खालसा के साथ गुरुद्वारा श्री बेर साहिब से तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल पूछा और उनको तुरंत मैडिकल सुविधा उपलब्ध करवाई।
यह भी पढ़ेंः CM चन्नी की एक बार फिर चर्चा, शिकायत लेकर सरकारी हाऊस आए लोगों के लिए किया यह इंतजाम
घटना की खबर मिलते एस.एम. ओ. रविन्द्र शुभ सहित समूह डाक्टरों की टीम एमरजैंसी में तुरंत सिविल अस्पताल पहुंची और घायलों के इलाज का खुद जायजा लिया। एस.एच.ओ. हरजीत सिंह ने बताया कि छोटे हाथी, जिसको चालक मलकीत सिंह पुत्र जसवंत सिंह निवासी कपूरथला चला रहा था, जिसकी मौके पर ही मौत हो गई थी और बाकी घायलों में जसमीत कौर पत्नी कमलजीत सिंह, दविन्दर कौर पत्नी सुरजीत सिंह, कीरत सिंह पुत्र कर्मजीत सिंह, रजवंत कौर पत्नी मलकीत सिंह, दर्शन सिंह, जगीर सिंह पुत्र सुरजन सिंह निवासी खालू नजदीक आर.सी.एफ., गुरप्रीत सिंह पुत्र मलकीत सिंह, सुखविन्दर कौर पत्नी जसपाल सिंह, जसवंत कौर पत्नी स्वर्ण सिंह बाकी सभी निवासी अमृतसर चुंगी कपूरथला के रहने वाले हैं। एस.एम.ओ. रविन्द्र शुभ ने बताया कि कुछ मरीजों के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं और अन्य गंभीर घायल हुए मरीजों को रैफर कर दिया गया है।