प्रशासन की लापरवाही के चलते हुआ हादसा, गंभीर घायल हुए डॉक्टर पति-पत्नी
punjabkesari.in Monday, Sep 19, 2022 - 07:45 PM (IST)

तपा मंडी (शाम, गर्ग) : बरनाला-बठिंडा के मुख्य मार्ग पर गत रात्रि बाबा इंदर दास डेरा के सामने कार पलटने से एक पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक ओवर ब्रीज पर लाइटें न चलने के कारण कार चालक को कुछ नजर नहीं आया जिस कारण उनकी गाड़ी का संतुलन अचानक बिगड़ गया जिससे पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए और कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। जानकारी के मुताबिक कार में सवार दोनों डॉक्टर धर्मशाला से बठिंडा लौट रहे थे, जिनकी पहचान डॉ. आई.बी. अग्रवाल डॉ. इंदु अग्रवाल के रूप में हुई है।
जब वे तपा ओवरब्रीज पर चढ़े तो सड़क पर चल रहे निर्माण कार्य के चलते दूसरी तरफ से ट्रैफिक डायवर्ट कर दिया गया। रात का समय होने के कारण कार चालक को ओवरब्रीज पर रोशनी की कमी के कारण कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा था, जिसके कारण उसकी गाड़ी अपना संतुलन खो बैठी और बिना कुछ टकराए पलट गया। गाड़ी में सवार दंपत्ति गंभीर रूप से घायल हो गए, उनके पीछे आ रहे एक कार चालक ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
इस बारे में बात करते हुए घायल डॉ. अग्रवाल ने कहा कि वह काफी हद तक ठीक हैं लेकिन उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हैं। उन्होंने कहा कि हाईवे प्रशासन ओवरब्रिज पर चढ़ते समय सावधानी बोर्ड लगाएं ताकि वाहन चालक अपने वाहनों को धीरे-धीरे ले जाएं। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का मुआयना किया।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here