कोहरे के कारण घटा दर्दनाक हादसा, वाहनों की भीषण टक्कर में 2 घायल

punjabkesari.in Wednesday, Dec 21, 2022 - 10:43 PM (IST)

भोगपुर (राणा भोगपुरिया) : पिछले कुछ दिनों से उत्तर भारत में शीत लहर का कहर जारी है और घने कोहरे के कारण सड़क दुर्घटनाओं में बेतहाशा वृद्धि हुई है। बीती रात महिंद्रा पिकअप गाड़ी का किसी अज्ञात वाहन से टक्कर होने के कारण भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार महिंद्रा पिकअप वाहन नंबर पी.बी.10 एच.यू.  8935 लुधियाना से मछली लाद कर पठानकोट जा रहा था, जिसकी अज्ञात वाहन से टक्कर होने के कारण उक्त हादसा हो गया और पिकअप वाहन में सवार दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल संदीप सिंह पुत्र जगमोहन लाल व विजय सिंह पुत्र मोहन लाल दोनों निवासी लुधियाना के हैं। घायलों को जे.सी.बी. की मदद से बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला गया और घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Subhash Kapoor

Recommended News

Related News