पंजाब के ऐतिहासिक गुरुद्वारा साहिब में बड़ा हादसा, मच गई भगदड़

punjabkesari.in Friday, Jan 31, 2025 - 01:27 PM (IST)

बटाला: बटाला के ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री कंध साहिब में बड़ा हादसा हो गया है, जिसमें एक सेवादार की मौत हो गई। मृतक सेवादार की पहचान सतनाम सिंह के रूप में हुई है। 

PunjabKesari

बताया जा रहा है कि सेवक निशान साहिब की सेवा कर रहा था तभी अचानक वह नीचे गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। लोगों ने बताया कि सतनाम सिंह लंबे समय से श्री कंध साहिब की सेवा कर रहा था।  आज सुबह सतनाम सिंह निशान साहिब का चोला  चढ़ा रहा था कि अचानक निशान साहिब की तार टूट गई और वह ऊंचाई से नीचे गिर गया और उन्हें तुरंत उपचार के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई। 

बातचीत के दौरान शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य गुरिंदर पाल सिंह गोरा ने बताया कि सतनाम सिंह लंबे समय से हमारे साथ पार्ट टाइम नौकरी करता था। आज सुबह जब निशान साहिब  का चोला बदलने लगा तो तार टूटने के कारण  हादसे हो  गया और उसकी मृत्यु हो गई। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष को इस बारे में सूचित कर दिया गया है तथा जो भी सहायता होगी, वह जरूर  दी जाएगी। मृतक सतनाम सिंह के पारिवारिक सदस्यों ने बताया कि परिवार पहले ही काफी दुखों का सामना कर रहा था। सतनाम सिंह की पत्नी पहले ही काफी बीमार रहती है और सतनाम सिंह का बेटा कुछ समय पहले ही इस दुनिया को अलविदा कहकर गुरु चरणों में चला गया था।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News