लुधियाना में नेशनल हाईवे पर बड़ा हादसा, 5 किलोमीटर तक लगा जाम

punjabkesari.in Tuesday, Aug 18, 2026 - 04:35 PM (IST)

लुधियाना (अनिल): नेशनल हाईवे पर मंगलवार को एक बड़ा हादसा हो गया। हादसे के बाद हाईवे पर करीब 5 किलोमीटर लंबा जाम लग गया और दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।

जानकारी के अनुसार, एक टिप्पर चालक लुधियाना से जालंधर की ओर जा रहा था। टिप्पर का पिछला हिस्सा खुला हुआ था। जब टिप्पर Hardy's World  के पास नेशनल हाईवे पर पहुंचा तो उसका पिछला हिस्सा हाईवे पर लगे साइन बोर्ड से टकरा गया। टक्कर के कारण साइन बोर्ड टूटकर हाईवे पर जा गिरा। इसी दौरान वहां से गुजर रहा एक मोटरसाइकिल सवार युवक इसकी चपेट में आ गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसे के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई और दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। करीब 5 किलोमीटर तक ट्रैफिक प्रभावित रहा। हादसे की सूचना मिलने के बाद संबंधित अधिकारी मौके पर पहुंचे और यातायात को सामान्य करवाने की कोशिश शुरू की।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News