Punjab: तेज रफ्तार कार और मोटरसाइकिल की भीषण टक्कर, 3 लोगों की मौ+त

punjabkesari.in Sunday, May 10, 2026 - 12:11 PM (IST)

फतेहगढ़ साहिब : पंजाब में एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। गांव हिंदूपुर के पास हुए भीषण हादसे में मोटरसाइकिल सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा देर रात उस समय हुआ, जब एक तेज रफ्तार कार ने पीछे से मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी।

PunjabKesari

थाना बडाली आला सिंह के सहायक थाना प्रभारी राम सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतकों की पहचान अवतार सिंह, सतविंदर सिंह और मोहन सिंह निवासी गांव बीबीपुर के रूप में हुई है। तीनों व्यक्ति मोटरसाइकिल पर सवार होकर बडाली आला सिंह की तरफ से अपने गांव बीबीपुर लौट रहे थे। उन्होंने बताया कि जब वे गांव हिंदूपुर के पास पहुंचे, तभी पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उनके मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।

PunjabKesari

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं, हादसे के बाद फरार हुए कार चालक की तलाश जारी है। इस दर्दनाक हादसे के बाद गांव बीबीपुर में शोक की लहर फैल गई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News