पेशी के लिए आए आरोपी ने तीसरी मंजिल से लगाई छलांग, कोर्ट कॉम्प्लेक्स में मचा हड़कंप

punjabkesari.in Thursday, May 21, 2026 - 04:21 PM (IST)

गुरदासपुर(हरमन/हरजिंदर सिंह गोराया): गुरदासपुर के कोर्ट कॉम्प्लेक्स में उस समय हड़कंप मच गया जब पेशी के लिए लाए गए एक आरोपी ने अचानक तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। घटना में आरोपी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान अरुण गिल (28) निवासी गांव महिताबपुर, सब डिवीजन मुकेरियां के रूप में हुई है।

डी.एस.पी. शाहबाज ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतक आरोपी के खिलाफ थाना पुराना शाला में चोरी का मामला दर्ज था। पुलिस उसे अदालत में पेश करने के लिए कोर्ट कॉम्प्लेक्स लाई थी, जहां उसने अचानक तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। पुलिस के अनुसार मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sunita sarangal

Related News