भाई Amritpal Singh के खिलाफ FIR दर्ज, जानें पूरा मामला
punjabkesari.in Friday, Feb 17, 2023 - 09:49 AM (IST)

अमृतसर (सागर): अजनाला पुलिस ने एक नौजवान को अगवा कर उसे पीटने के आरोप में "वारिस पंजाब दे" के प्रमुख अमृतपाल सिंह और उसके साथियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए डी. एस.पी. संजीव कुमार ने कहा कि उन्हें सूचना मिली थी कि वरिंदर सिंह नामक व्यक्ति को पीटा गया है।
पीड़ित वरिंदर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने गांव से दोस्तों के साथ दमदमी टकसाल अजनाला में आयोजित एक धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने आया था, जहां उसे किसी का फोन आया कि आपका जो कि विवाद अमृतपाल सिंह खालसा के साथ चल रहा है, उस बारे बातचीत करनी है। जिस पर उन्होंने उन्हें अजनाला टकसाल में मिलने के लिए बुला लिया।
इसके बाद कुछ युवक उसके पास आए और उसे अपनी बातों में फंसाकर गेट से बाहर ले गए और मारपीट करने के बाद उसे कार में डालकर जंडियाला गुरु में एक अज्ञात स्थान पर ले गए, जहां अमृतपाल सिंह और उसके साथियों द्वारा पीटा गया। डी.एस.पी. अजनाला ने बताया कि पीड़ित वरिंदर सिंह के बयानों पर अमृतपाल सिंह सहित उसके 5-6 साथियों पर बाई नेम पर्चा दर्ज किया गया है और 20-25 अज्ञात व्यक्तियों पर धारा 365, 379, 148-149 और 323 तहत मामला दर्ज किया गया है।