इस दिन आदमपुर से मुंबई के लिए उड़ेगी फ्लाइट, लोगों को मिलेगी राहत

punjabkesari.in Tuesday, Jun 24, 2025 - 02:32 PM (IST)

पंजाब डेस्क : दोआबा के लोगों को बड़ी राहत मिलने वाली है। आपको बता दें कि 2 जुलाई से आदमपुर एयरपोर्ट से मुंबई के लिए चलने वाली फ्लाइट का शेड्यूल तय किया गया है। इसके लिए आदमपुर एयरपोर्ट पर इंडिगो एयरलाइंस को काउंटर दे दिए गए हैं। इसके बाद 2 जुलाई से रोजाना मुंबई के लिए आदमपुर से फ्लाइट उड़ेगी। 

आपको बता दें कि फ्लाइट शाम 15:50 बजे आदमपुर एयरपोर्ट से उड़ान भरेगी और देर शाम 18:30 बजे मुंबई के इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचेगी वहीं फ्लाइट मुंबई से 12:55 बजे उड़ान भरेगी और 15:55 बजे आदमपुर एयरपोर्ट पहुंचेगी। इसके लिए 5571 किराया तय किया गया है हालांकि इसमें बदलाव होता रहता है। इस रूट पर फ्लाइट चलने से लोगों को बड़ी राहत मिलने वाली है।       

 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News