LPU में ADGP एम.एफ. फारूकी ने संभाला मोर्चा, पुलिस फोर्स के साथ कैंपस में हुए दाखिल

punjabkesari.in Monday, Sep 28, 2026 - 12:20 AM (IST)

जालंधर (मज़हर): लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) में बने तनावपूर्ण माहौल के बीच पुलिस प्रशासन ने स्थिति को संभालने के लिए मोर्चा संभाल लिया है। एडीजीपी एम.एफ. फारूकी पुलिस फोर्स के साथ एलपीयू कैंपस के अंदर दाखिल हुए और मौके पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए स्थिति को नियंत्रण में लेने के प्रयास शुरू किए।

कैंपस के भीतर पुलिस बल की मौजूदगी बढ़ा दी गई है। स्टूडेंट्स की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस अधिकारियों और जवानों को अलग-अलग स्थानों पर तैनात किया गया है। अधिकारियों द्वारा पूरे कैंपस की स्थिति पर नजर रखी जा रही है तथा किसी भी अप्रिय स्थिति को रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

एडीजीपी एम.एफ. फारूकी ने पुलिस अधिकारियों के साथ मौके की स्थिति का जायजा लिया और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस प्रशासन की ओर से स्टूडेंट्स की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए हालात को शांतिपूर्ण ढंग से सामान्य करने की कोशिश की जा रही है।

फिलहाल पुलिस फोर्स कैंपस के अंदर मौजूद है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। प्रशासन की ओर से स्टूडेंट्स से शांति और संयम बनाए रखने की अपील की जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News