दूसरी औरत के चक्कर में युवक ने दिया वारदात को अंजाम, फरार

punjabkesari.in Friday, Nov 26, 2021 - 03:02 PM (IST)

साहनेवाल (जगरूप): थाना साहनेवाल अधीन आती चौकी कंगणवाल के इलाके न्यू महालक्ष्मी नगर में पति और बच्चों के साथ किराए के मकान में रहती विवाहिता के कथित कत्ल का मामला सामने आया है। पुलिस की प्राथमिक जांच दौरान मृतका के पति की तरफ से ही किसी अन्य महिला के साथ नाजायज संबंधों कारण अपनी पत्नी का कथित कत्ल करने का शक जताया गया है। मृतका की पहचान किरण देवी (30) पत्नी राज निषाद के रूप में हुई है। मृतका के कत्ल का खुलासा उस समय हुआ, जब उसका 11 वर्षीय लड़का मनीष स्कूल से घर लौटा तो देखा कि उसकी मां ज़मीन पर गिरी हुई है, जिसके बाद उसने शोर डालना शुरू कर दिया।

यह भी पढ़ेंः केंद्रीय सिख अजायब घर में इन तीन सिख हस्तियों की तस्वीरें स्थापित

इस दौरान मौके पर पहुंचे लोगों ने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी। घटना बारे पता लगते ही ए.सी.पी. दीप कमल समेत थाना साहनेवाल, चौकी कंगणवाल और सी.आई.ए. और फारैंसिक विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गई। मामले संबंधी जानकारी देते थाना इंस्पैक्टर बलदेव सिंह और चौकी इंचार्ज गगनदीप सिंह ने बताया कि प्राथमिक जांच दौरान पता लगा है कि मृतका किरण देवी पति राज निषाद और बच्चे मनीष के साथ करीब तीन महीने पहले ही उक्त मकान में किराए पर रहने के लिए आई थी। उसके पति राज के किसी अन्य औरत के साथ नाजायज संबंधों कारण अक्सर ही दोनों के बीच झगड़ा रहता था।

यह भी पढ़ेंः पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री को बड़ा झटका, इस अदाकार की हुई मौत

चौकी इंचार्ज गगनदीप ने बताया कि मृतका के गले पर निशान हैं, जिनको देख कर शक पैदा होता है कि उसके पति राज निषाद ने ही किरण देवी की गला घोंट कर हत्या की है, जिसके बाद वह फरार चल रहा है। पुलिस ने मृतका की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद उसके पारिवारिक सदस्यों की तलाश शुरू कर दी है।
 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Subhash Kapoor

Recommended News

Related News