दिल्ली, हिमाचल के बाद राजस्थान के मुख्यमंत्री की होगी पंजाब विधानसभा चुनाव में एंट्री

punjabkesari.in Tuesday, Feb 15, 2022 - 05:57 PM (IST)

लुधियाना (हितेश): पंजाब में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह के अलावा केंद्रीय मंत्रियों की पूरी फौज ने मोर्चा संभाला हुआ है वहीं दूसरे राज्यों के मुख्यमंत्री भी दस्तक दे रहे हैं जिनमें अब तक दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आम आदमी पार्टी व हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भाजपा के उम्मीदवारों के लिए वोट मांगने आए थे। हालांकि किसानों के विरोध के मद्देनजर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की लुधियाना में होने वाली रैली रद्द हो गई थी।  

यह भी पढ़ेंः रिवायती पार्टियों ने 70 वर्षों में पंजाब को बहुत लूटा, सरकार बनेगी तो जांच करवाएंगे : केजरीवाल

जहां तक कांग्रेस का सवाल है उसकी तरफ से खुद राहुल गांधी व प्रियंका गांधी मैदान में हैं और बुधवार को राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पंजाब पहुंच रहे हैं जो लुधियाना व डेरा बस्सी में कांग्रेस उम्मीदवारों के हक में प्रचार करेंगे जिनका नाम पहले से ही स्टार प्रचारकों की लिस्ट में शामिल किया गया था।

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Related News