दिल्ली के बाद अब पंजाब में किसानों का धरना, अब ये Highway किया जाम
punjabkesari.in Saturday, Apr 09, 2022 - 12:05 PM (IST)

लुधियाना(अनिल): दिल्ली की सीमा पर शक्ति प्रदर्शन के बाद अब किसान पंजाब में अपना दम दिखा रहे है। नेशनल हाईवे स्थित लडोवाल टोल प्लाजा पर आज किसान यूनियन झंडू नी के कार्यकर्ताओं द्वारा धरना लगाकर रोष प्रदर्शन किया गया।
इस अवसर पर किसान यूनियन के प्रधान दिलबाग सिंह गेल बलविंदर सिंह नूर वाला जसमेल सिंह ने जानकारी देते हुए बताया की टोल प्लाजा लाडोवाल पर प्रतिदिन वहां तैनात कर्मियों द्वारा वाहन चालकों के साथ गुंडागर्दी की जा रही है। टोल प्लाजा पर बिना फास्टैग वाले वाहन चालकों से डब्ल फीस वसूली जा रही है जबकि टोल प्लाजा से 20 किलोमीटर के दायरे में रहने वाले लोगों को टोल फ्री फीस करनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि अगर टोल प्लाजा ने उनकी यह मांगे नहीं मानी तो फिर से किसान यूनियन टोल प्लाजा पर पक्का धरना लगाएगी। आज टोल प्लाजा पर किसान नेताओं ने वहां से गुजरने वाले सभी वाहनों को बिना टोल फीस के निकाला गया।