अमित शाह के चंडीगढ़ दौरे की तैयारी शुरू, होने जा रहा बड़ा कार्यक्रम!

punjabkesari.in Saturday, Oct 24, 2026 - 06:23 PM (IST)

चंडीगढ़: चंडीगढ़ पुलिस के स्थापना दिवस समारोह को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। आगामी 1 नवंबर, रविवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह चंडीगढ़ पहुंचेंगे। सूत्रों के मुताबिक, वह इस समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे।

इस दौरे के दौरान चंडीगढ़ पुलिस की ओर से आयोजित कार्यक्रम में पुलिस विभाग की उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं को लेकर चर्चा की जाएगी। स्थापना दिवस समारोह के जरिए पुलिस की कार्यप्रणाली और आगामी योजनाओं को भी सामने रखा जा सकता है।

केंद्रीय गृह मंत्री के दौरे को देखते हुए चंडीगढ़ प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। अब कार्यक्रम से जुड़ी अन्य व्यवस्थाओं और विस्तृत रूपरेखा को अंतिम रूप दिया जा रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News