कई बार मना करने पर बहन ने दिखाया बड़ा जिगरा, खोल दी शर्मनाक करतूत

punjabkesari.in Monday, Sep 19, 2022 - 03:12 PM (IST)

बीजा (बिपन) : समाज में रिश्तों की अहमियत खत्म होती जा रही है। खन्ना में ताया का लड़का अपनी बहन की मजबूरी का फायदा उठाकर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। पुलिस में दर्ज बयानों में पीड़िता ने कहा कि उसके माता-पिता ने दो वर्ष पहले पंचायत में राजीनामा हो गया था। दोनों अलग-अलग रहने लगे। वह अपने पिता के साथ रहती थी। उसके पिता की मृत्यु हो चुकी है। उसकी भुआ भी करीब 2 वर्ष से उसके साथ घर में रहती है। वार्ड नंबर चार में उसके ताये का घर है। वह कई बार अपने ताए के घर जाती थी और ताया का लड़का उसके साथ शर्मनाक हरकत करता था। उसने कई बार उसे रोका भी दिया।

फरवरी 2022 में एक दिन वह रात को अपने ताया के घर सो गई। देर रात करीब 2 बजे उसके ताया का बेटा उसके पास आया और उसके साथ दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर धमकी भी दी।  इसके बाद उसके ताया के लड़के ने उसे धमकाया और घर बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। ऐसा कई बार किया गया। आखिरकार जब उसके ताया का बेटा ने ऐसा करना बंद नहीं किया तो उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

उधर, पुलिस ने लड़की का बयान दर्ज कर उसका मेडिकल कराया। मेडिकल रिपोर्ट में पता चला कि नाबालिग लड़की के साथ रेप किया गया है जिसके बाद कथित आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज किया  गया। आरोपी की तलाश की जा रही है। पुलिस के मुताबिक मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होगा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Related News