पंजाब में सिख लड़की के बाद अब सिख युवक को ईसाई बनाने की कोशिश, मचा हड़कंप

punjabkesari.in Monday, Sep 12, 2022 - 09:14 AM (IST)

बटाला/कलानौर (बेरी, मनमोहन): सीमावर्ती शहर कलानौर में पोल्ट्री फार्म पर काम करने वाले एक सिख युवक को ईसाई धर्म में परिवर्तित करने की कोशिश कर रहे 2 आरोपियों को लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया है। 

संदीप सिंह काहलों ने बताया कि सिख समुदाय से संबंधित उपकार सिंह को 2 लोगों द्वारा चर्च में जाने और धर्म परिवर्तन करवाने का दबाव बनाया जा रहा था। जब उन्हें पता चला तो उन्होंने तुरंत उक्त आरोपियों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। सिख जत्थेबंदियों जिनमें खालसा पंचायत के अध्यक्ष राजिंद्र सिंह, दमदमी टकसाल के नेता लखविंद्र सिंह, मोहन सिंह तथा हिंदू संगठन के नेता नरिंद्र विज, अशोक कोहली, राजेश सच्चर, अश्विनी महाजन ने कहा कि यदि पुलिस ने धर्म परिवर्तन करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई नहीं की तो वे संघर्ष शुरू करेंगे। इस संबंधी मौके पर पहुंचे एस.पी. (डी) पृथ्वी पाल सिंह, डी.एस.पी. गुरविंद्र सिंह और एस.एच.ओ. मनजीत सिंह ने बताया कि उक्त घटना संबंधी कार्रवाई की जा रही है।

बता दें कि इससे पहले शाहपुरकंडी के साथ लगते गांव जेनी ऊपरली में एक 14 वर्षीय सिख बच्ची का ईसाई मिशनरी द्वारा जबरन धर्म परिवर्तन करवाया गया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Recommended News

Related News