दर्दनाक सड़क हादसे में अग्निवीर जवान की मौत, 2 दिन पहले ही छुट्टी पर घर आया था

punjabkesari.in Tuesday, Jun 16, 2026 - 05:36 PM (IST)

मानसा: पंजाब के मानसा जिले से बेहद दुखद खबर सामने आई है। यहां सोमवार को एक सड़क हादसे में भारतीय सेना के अग्निवीर जवान बलवीर सिंह की मौत हो गई। बलवीर सिंह मानसा के गांव मंडेरना के निवासी थे और उनकी तैनाती फरीदकोट में थी। उनकी असमय मौत से पूरे गांव और इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।

जानकारी के अनुसार, बलवीर सिंह करीब 5 साल पहले भारतीय सेना में भर्ती हुए थे। वह अपनी ड्यूटी पूरी करने के बाद सिर्फ दो दिन पहले ही छुट्टी लेकर घर आए थे। सोमवार को किसी काम से बाहर जाते समय उनका सड़क हादसा हो गया, जिसमें उन्होंने दम तोड़ दिया।

हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। गांव में मातम का माहौल है और बड़ी संख्या में लोग शोक व्यक्त करने के लिए उनके घर पहुंच रहे हैं।

वहीं, फरीदकोट स्थित सेना इकाई में भी जवान के निधन पर गहरा दुख जताया गया। सेना के अधिकारियों और जवानों ने अस्पताल पहुंचकर बलवीर सिंह को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। बलवीर सिंह की मौत से उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। गांव के लोगों ने उन्हें एक अनुशासित, मेहनती और देशभक्त युवा बताया। पूरे क्षेत्र में उनके निधन पर शोक की लहर है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News