पेडा ने पंजाब में धान की पराली पर आधारित पंजाब बायोगैस प्रोजैक्ट के लिए किया समझौता

punjabkesari.in Tuesday, Nov 30, 2021 - 10:48 AM (IST)

चंडीगढ़, 29 नवम्बर (अश्वनी, शर्मा): पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री डा. राजकुमार वेरका और पेडा के चेयरमैन एच.एस. हंसपाल की मौजूदगी में राज्य के नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा स्रोत विभाग की पंजाब ऊर्जा विकास एजेंसी (पेडा) ने मैसर्ज एवरएनवायरो रिसोर्स मैनेजमैंट प्राइवेट लिमिटेड, मुंबई के साथ राज्य में धान की पराली पर आधारित 5 बायोगैस प्रोजैक्टों के लिए हस्ताक्षर कर समझौता सहीबद्ध किया।

यह भी पढ़ेंः पाक से फिर दाखिल हुआ ड्रोन, बी.एस.एफ. ने की फायरिंग

पेडा के सी.ई.ओ. एन.पी.एस. रंधावा ने बताया कि ये प्रोजैक्ट जगराओं, मोगा, धूरी, पातड़ा और फिल्लौर तहसीलों में स्थापित किए जाएंगे। यह कंपनी राज्य की एन.आर.एस.ई. नीति-2012 के अंतर्गत बनाने, चलाने और मालिकी (बी. ओ.ओ.) के आधार पर लगभग 500 करोड़ रुपए के निजी निवेश से इन प्रोजैक्टों की स्थापना करेगी। इन प्रोजैक्टों की कुल क्षमता 2,22,000 घन मीटर रॉ बायो गैस प्रतिदिन है, जिसको शुद्ध किया जाएगा। इससे प्रतिदिन 92 टन बायो सी.एन.जी. सी. बी. जी. प्राप्त की जा सकेगी।

यह भी पढ़ेंः अदालत में पेशी के लिए आया कैदी, पुलिस को चकमा देकर हुआ फरार

 ये प्रोजैक्ट दिसम्बर 2023 तक या इससे पहले बायो सी. एन. जी. का व्यापारिक उत्पादन शुरू कर देंगे तथा लगभग 7000 व्यक्तियों को प्रत्यक्ष/अप्रत्यक्ष तौर पर रोजगार प्रदान करेंगे। इन प्रोजेक्टों के चालू होने पर लगभग 3.5 लाख टन सालाना धान की पराली खपत होगी। 

यह भी पढ़ेंः सी.एम. चन्नी ने शिक्षा व स्वास्थ्य विभाग में खाली पड़े पदों को लेकर लिया बड़ा फैसला

 

इस दौरान एन.आर.ई.एस. के प्रमुख सचिव के.ए.पी. सिन्हा, पेडा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एन.पी.एस. रंधावा और एग्जीक्युटिव डायरैक्टर (पूर्व संयुक्त सचिव, भारत सरकार) दीपक अग्रवाल भी उपस्थित थे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Related News