अकाली दल ने CM मान के बयान पर जताई आपत्ति, दी यह चेतावनी

punjabkesari.in Sunday, Jul 10, 2022 - 05:05 PM (IST)

चंडीगढ़ : चंडीगढ़ में हरियाणा को नई विधानसभा बनाने के लिए जमीन दिए जाने के को लेकर सियासत गर्मा गई है। इस मामले पर शिरोमणि अकाली दाल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने पंजाब के सी.एम. भगवंत मान पर निशाना साधा है। उन्होंने हरियाणा की तर्ज पर पंजाब को अलग विधानसभा और हाईकोर्ट के लिए जमीन मांगने मांगने वाले सी.एम. भगवंत मान के बयान पर आपत्ति जाहिर की है। सुखबीर बादल कहा कि सी.एम. मान ने यह बयान देकर सरेंडर कर दिया है। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ स्थित हाईकोर्ट और विधानसभा पंजाब की है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पंजाब के सी.एम. को अपना ब्यान वापिस लेना चाहिए। 

सुखबीर बादल ने कहा कि पंजाब के लिए अलग विधानसभा मांगना गलत है। उन्होंने सी.एम. पर निशाना साधते हुए कहा कि जब से आप सरकार आई है तब से पंजाब के हकों को छीना जा रहा है। उन्होंने कहा कि बी.बी.एम.बी. और पी.यू. के मुद्दे पर भी 'आप' सरकार में कुछ नहीं कहा। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ पर पंजाब का हक है और इस हक को पाने के लिए कई लोगों ने अपनी जान तक गंवाई थी। सुखबीर बादल ने सी.एम. मान को चेतावनी देते हुए कहा कि वह अपना बयान वापिस ले।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sunita sarangal

Recommended News

Related News