दिन-दिहाड़े अकाली नेता को मारी थी गोलियां, ऐसे चढ़े पुलिस के हत्थे

punjabkesari.in Thursday, Aug 13, 2020 - 05:09 PM (IST)

समराला(बिपन): बीते दिनों समराला के नजदीकी गांव सेह में यूथ अकाली दल (देहाती) के प्रधान रवीन्द्र सिंह (38) को दिन-दिहाड़े गोलियों के साथ भून दिया गया था। इस मामले सम्बन्धित पुलिस की तरफ से बड़ी सफलता हासिल करते हुए मुख्य दोषी समेत 2 कातिलों को गिरफ्तार किया गया है। इस बारे जानकारी देते हुए एस.पी.डी. मनप्रीत सिंह, खन्ना ने बताया कि कत्ल मामले में मुख्य दोषी रजिन्दर सिंह उर्फ जिन्दर और उसके साथी कुलवीर सिंह पौपी को गिरफ्तार किया गया है। 

जाने क्या है पूरा मामला
बीते दिनों गांव में शहीद भाई कर्म सिंह की समाधि पर पंचायत की तरफ से कंटीली तार लगाए जाने का काम चल रहा था और रवीन्द्र सिंह वहां इस काम की निगरानी कर रहा था। इस दौरान गांव के ही हरजिन्दर सिंह उर्फ जिन्दर, कुलवीर सिंह, जगबीर सिंह जगह, बिकरमजीत सिंह बिकी और 2-3 अन्य अज्ञात व्यक्तियों ने अंधाधुन्ध गोलियां चलाते हुए रवीन्द्र सिंह का कत्ल कर दिया था। मृतक रवीन्द्र सिंह अकाली पार्टी के साथ सबंधित गांव के मौजूदा सरपंच है और उसके भाई का भी डेढ़ साल पहले कत्ल कर दिया गया था। इस घटना के बाद पूरे गांव में दहशत फैल गई थी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vaneet

Recommended News

Related News