Amritpal Singh को विदेश भागने से रोकने के लिए हवाई अड्डों व सीमा पर Alert

punjabkesari.in Tuesday, Mar 21, 2023 - 09:22 AM (IST)

जालंधर (ब्यूरो): ‘वारिस पंजाब दे’ प्रमुख व खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह को लेकर हवाई अड्डों व सीमा पर सुरक्षा एजैंसियों को अलर्ट किया गया है। केंद्र सरकार की एजैंसियों ने इस संबंध में कदम उठाते हुए अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डों पर इमीग्रेशन अधिकारियों को हाई अलर्ट किया है।

अमृतपाल की तस्वीरें हवाई अड्डों पर भेज दी गई हैं। यह कदम अमृतपाल को विदेश भागने से रोकने के उद्देश्य से उठाया गया है। सुरक्षा एजैंसियों को शक है कि अमृतपाल सिंह भारत नेपाल सीमा या पंजाब में अंतर्राष्ट्रीय सीमा को पार करने की कोशिश कर सकता है। पंजाब में भारत-पाक सीमा पर बी.एस.एफ. तैनात है। नेपाल सीमा पर भी सुरक्षा अधिकारियों को अलर्ट किया गया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय तथा केंद्रीय एजैंसियां भी पंजाब के समूचे घटनाक्रम पर नजर रख कर चल रही हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Recommended News

Related News