‘अम्फान’ के कारण पंजाब समेत 8 राज्यों में खतरा बरकरार, बिगड़ सकता है मौसम का मिजाज

punjabkesari.in Wednesday, May 20, 2020 - 12:18 PM (IST)

चंडीगढ़: चक्रवात तूफान ‘अम्फान’ के ओडिशा तट के करीब पहुंचने के साथ ही राज्य के कई हिस्सों में बारिश हुई हैं। अम्फान के आज दोपहर या शाम को पश्चिम बंगाल-बांग्लादेश तटों के बीच दीघा और हटिया द्वीप के बीच से गुजरने की संभावना है।

मौसम विभाग के मुताबिक चक्रवात की रफ्तार काफी तेज है और यह अपने केंद्र में 200 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आगे बढ़ रहा है। अम्फान ओडिशा समेत तट से सटे 8 राज्यों में तबाही मचा सकता है।

मौसम विभाग की तरफ से चंडीगढ़ समेत पंजाब और हरियाणा में भी अलर्ट जारी किया गया है और विभाग ने संभावना जताई है कि  कि यह चण्डीगढ़ समेत पंजाब और हरियाणा में भी दस्तक दे सकता है। इससे इन संबंधित राज्यों मौसम का मिजाज ओर बिगड़ सकता है। तूफ़ान दौरान तेज हवाओं के साथ बारिस होने की संभावना है। हवाओं की गति 40 से 45 किलोमीटर हो सकती है। इससे बिजली सप्लाई, वाहनों, उद्योगों, फसलों को नुक्सान होने की आशंका भी जताई जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Tania pathak

Recommended News

Related News