पंजाब पुलिस में फेरबदल, 7 SHO समेत 10 अधिकारियों के तबादले

punjabkesari.in Friday, Jun 26, 2026 - 10:23 PM (IST)

बठिंडा (वर्मा): बठिंडा जिले में पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से एसएसपी बठिंडा ने 7 थाना प्रभारियों (SHO) समेत 10 पुलिस अधिकारियों के तबादले किए हैं।

जारी आदेशों के अनुसार, इंस्पेक्टर दलजीत सिंह को चुनाव सेल से स्थानांतरित कर थाना कैनाल कॉलोनी का SHO नियुक्त किया गया है।

थाना कैनाल कॉलोनी के SHO हरजोत सिंह को थाना थर्मल का प्रभारी बनाया गया है। डीसीआर इंचार्ज दलजीत सिंह को थाना सदर रामपुरा का SHO नियुक्त किया गया है। इंस्पेक्टर जगदीप सिंह को थाना सदर रामपुरा से थाना संगत मंडी भेजा गया है, जबकि इंस्पेक्टर सुखविंदर सिंह को थाना संगत से डीसीआर इंचार्ज की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इंस्पेक्टर जसविंदर सिंह को थाना नथाना से एंटी लिकर एंड एंटी नारकोटिक्स सेल में तैनात किया गया है, जबकि इंस्पेक्टर हरजीवन सिंह को थाना थर्मल से थाना नथाना का SHO बनाया गया है।

इसके अलावा, सब-इंस्पेक्टर अमरीक सिंह को पुलिस लाइन से थाना तलवंडी साबो और सब-इंस्पेक्टर दिलबाग सिंह को पुलिस लाइन से थाना रामा मंडी का SHO नियुक्त किया गया है।

पुलिस विभाग के अनुसार, ये सभी तबादले प्रशासनिक आधार पर किए गए हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

VANSH Sharma

Related News