Amritsar : नशों के 2 गिरोह का पर्दाफाश, करोड़ों की हैरोइन सहित 3 काबू

punjabkesari.in Friday, Jun 28, 2024 - 07:18 PM (IST)

अमृतसर  : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों पर नशे विरुद्ध शुरू किए गए अभियान के तहत पुलिस ने पाकिस्तान आधारित तस्करों द्वारा चलाए जा रहे नशा तस्करी के 2 गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 3 नशा तस्करों को 9.2 किलो हैरोइन (8.2 किलो व एक किलो) सहित गिरफ्तार किया है।

जानकारी अनुसार छहर्टा की पुलिस टीमों ने राजासांसी के शिवा एन्क्लेव के इलाके से 2 नशा तस्करों को गिरफ्तार करके उनसे 8.2 किलो हैरोइन बरामद की है। पकड़े गए व्यक्तियों की पहचान बचित्तर सिंह निवासी गांव जठौल जिला अमृतसर और सनी निवासी गुरु की वडाली, छहर्टा के तौर पर हुई है। मुलजिम बचित्तर सिंह को 2021 से पी.एस. घरिंडा के कत्ल केस में भगौड़ा घोषित किया गया था। पुलिस टीमों ने 8.2 किलो हैरोइन बरामद करने के अलावा मुलजिमों से 95,000 रुपए की ड्रग मनी, एक इलैक्ट्रानिक भार तोलने वाली मशीन और स्विफ्ट कार भी बरामद की है। इस संबंध में थाना छहर्टा अमृतसर में केस दर्ज कर लिया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News